देश की खबरें | महंगाई आसमान छू रही है, सरकार का पूरा ध्यान प्रधानमंत्री की छवि बचाने पर: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि जनता इस बात को समझ गई है कि सरकार का सारा ध्यान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि बचाने और अपने पूंजीपति मित्रों को फ़ायदा पहुंचाने पर है।

रमेश ने महंगाई बढ़ने से संबंधित एक खबर का हवाला देते हुए ‘एक्स’ (पूर्व का ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है। सब्ज़ी, आटा, चावल, दाल समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतें लगातार बढ़ रही है। डेढ़ महीने में थाली 28 प्रतिशत महंगी हो गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ महंगाई बढ़ रही है, दूसरी तरफ़ किसानों को उनकी उपज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। किसान अनाज कम दाम में बेचने को मजबूर होते हैं, लेकिन जैसे ही कृषि उत्पाद पूंजीपतियों के गोदामों में पहुंचते हैं, उनकी क़ीमतें एकाएक बढ़ जाती हैं।’’

कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि प्याज़ पर निर्यात शुल्क में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी के कारण नासिक में एशिया की सबसे बड़ी प्याज़ मंडी बंद है।

रमेश दावा किया, ‘‘जनता भी अब समझ चुकी है कि इस सरकार का सारा ध्यान सिर्फ़ प्रधानमंत्री की छवि बचाने और अपने पूंजीपति मित्रों को फ़ायदा पहुंचाने पर है।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू