जरुरी जानकारी | अमेरिका में मुद्रास्फीति चार दशक के सर्वोच्च स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून, 2022 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति एक साल पहले की तुलना में 9.1 प्रतिशत बढ़ गई। यह वर्ष 1981 के बाद की सर्वाधिक मुद्रास्फीति वृद्धि है। इसके पहले मई महीने में सालाना आधार पर मुद्रास्फीति 8.6 प्रतिशत बढ़ी थी।

सरकार की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून, 2022 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति एक साल पहले की तुलना में 9.1 प्रतिशत बढ़ गई। यह वर्ष 1981 के बाद की सर्वाधिक मुद्रास्फीति वृद्धि है। इसके पहले मई महीने में सालाना आधार पर मुद्रास्फीति 8.6 प्रतिशत बढ़ी थी।

मई की तुलना में जून में मासिक आधार पर मुद्रास्फीति 1.3 प्रतिशत बढ़ी है। इसके पहले मई में मुद्रास्फीति अप्रैल की तुलना में एक प्रतिशत बढ़ी थी।

अमेरिका में पिछले कुछ महीनों से मुद्रास्फीति लगातार बढ़ती रही है। जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से परिवारों की जीवनयापन लागत बढ़ गई है। खासतौर पर निम्न आय एवं अश्वेत समुदाय पर इसकी मार ज्यादा देखी जा रही है।

बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को भी हरकत में आना पड़ा है। पिछले महीने फेडरल रिजर्व ने नीतिगत दर में बढ़ोतरी की थी और नए आंकड़े सामने आने के बाद एक और बढ़ोतरी की आशंका जताई जाने लगी है।

फेडरल रिजर्व के गवर्नर जेरोम पावेल पहले ही कह चुके हैं कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी से पीछे हटने का फैसला तभी लिया जाएगा जब मुद्रास्फीति में गिरावट आने के पुख्ता सबूत नजर आने लगें। कई महीनों तक मुद्रास्फीति के आंकड़ों में गिरावट आने को ही पुख्ता सबूत माना जाएगा।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\