देश की खबरें | केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई एवं बेरोजगारी बढ़ी : डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को देश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ने का आरोप लगाते हुए इसके लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया।

जयपुर, 22 अगस्‍त राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को देश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ने का आरोप लगाते हुए इसके लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया।

डोटासरा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई एवं बेरोजगारी बढ़ रही है, किन्तु केन्द्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

उन्होंने कहा,' केंद्र की मोदी सरकार के शासन के दौरान रसोई गैस के दाम में 154 प्रतिशत, पेट्रोल के दामों में 40 प्रतिशत, डीजल के दामों में 75 प्रतिशत, सरसों का तेल 122 प्रतिशत, आटा 81 प्रतिशत, दूध 71 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई है जिस कारण आम आदमी के दैनिक जीवन यापन हेतु आवश्यकता की वस्तुएं हासिल करना आम आदमी के लिये मुश्किल हो गया है।'

डोटासरा ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर भय एवं अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा के नेता भी आम जनता के साथ यह कहने लग गये हैं कि भाजपा जनसेवा को छोड़ सत्ता प्राप्ति हेतु कार्य कर रही है।

राजस्‍थान कांग्रेस कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक सोमवार को यहां हुई। इसमें देश में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के विरूद्ध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चार सितंबर सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'हल्ला बोल महारैली' की तैयारियों पर चर्चा हुई।

पृथ्‍वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट