Rajasthan: राजस्थान के बूंदी में सरकारी अस्पताल में शिशु की मौत, जांच के लिए टीम का गठन

राजस्थान के बूंदी जिले के एक सरकारी अस्पताल में छह महीने के एक शिशु की मौत की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Baby Representative Image (Photo Credit: Pixabay)

कोटा, 16 अप्रैल : राजस्थान के बूंदी जिले के एक सरकारी अस्पताल में छह महीने के एक शिशु की मौत की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक शिशु के परिवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण ऑक्सीजन आपूर्ति में गड़बड़ी के परिणामस्वरूप यह घटना हुई हालांकि, जिला चिकित्सा अधिकारियों ने इन आरोपों का खंडन किया है. अधिकारियों ने बताया कि मृत शिशु की पहचान भारती के बेटे बंटी के रूप में हुई है. बंटी को रविवार शाम करीब छह बजे देई शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से आपातकालीन वार्ड में लाया गया था.

सीएचसी के प्रभारी डॉ. योगेश पंवार ने बताया कि बच्चे को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद गंभीर हालत में अंबु बैग सपोर्ट (कृत्रिम श्वसन सहायता यंत्र) पर रखा गया था. पंवार ने कहा, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा देखभाल के बाद बच्चे को उच्च चिकित्सा देखभाल केंद्र में रेफर कर दिया था. मौसम पहले से ही खराब था और तेज हवाओं के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई थी. हालांकि, शिशु पूरे समय अंबु बैग सपोर्ट पर था और उसके लिए समय पर एम्बुलेंस को बुलाया गया था. चिकित्सक ने बताया कि एम्बुलेंस में ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई. सोमवार सुबह मृतक बच्चे के परिजनों ने अस्पताल के बाहर कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और उन्हें निलंबित करने की मांग की. यह भी पढ़ें : Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से, भुज पुलिस का बड़ा खुलासा

उन्होंने दावा किया कि बिजली गुल होने के कारण ऑक्सीजन आपूर्ति में कथित रुकावट के कारण बच्चे की मौत हो गई. क्षेत्राधिकारी पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल मीणा ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत किया गया. बूंदी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. ओ.पी. समीर ने अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही और ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधा के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बच्चा अंबु बैग सपोर्ट पर था और जब उसे एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था तो उसने दम तोड़ दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड