जरुरी जानकारी | खनन, बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन फरवरी में 1.7 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्य रूप से खनन और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) फरवरी में 1.7 प्रतिशत बढ़ा।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल मुख्य रूप से खनन और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) फरवरी में 1.7 प्रतिशत बढ़ा।

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में फरवरी, 2021 में 3.2 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, खनन क्षेत्र की वृद्धि दर फरवरी, 2022 में 4.5 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 4.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि आलोच्य महीने में 0.8 प्रतिशत रही। जबकि एक साल पहले फरवरी में इसमें 3.4 प्रतिशत का संकुचन हुआ था।

हालांकि, बिजली उत्पादन में वृद्धि बढ़कर 4.5 प्रतिशत पहुंच गयी जबकि पिछले साल फरवरी में इसमें नाममात्र 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में अप्रैल-फरवरी के दौरान औद्योगिक वृद्धि 12.5 प्रतिशत रही। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 11.1 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में फरवरी, 2022 में 1.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 4.2 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

हालांकि, टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र का उत्पादन आलोच्य महीने में 8.2 प्रतिशत घट गया, जबकि फरवरी, 2021 में इसमें 6.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

सूचकांक में करीब 34 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले प्राथमिक वस्तुओं के खंड में इस साल फरवरी में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 4.6 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

आंकड़ों के अनुसार, मध्यवर्ती वस्तुओं और बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं का उत्पादन सकारात्मक दायरे में रहा जबकि गैर-टिकाऊ उपभोक्ता खंड में गिरावट आयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड