जरुरी जानकारी | मई में औद्योगिक उत्पादन बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर 5.9 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खनन और बिजली क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण इस साल मई में देश का औद्योगिक उत्पादन सात महीने के उच्चतम स्तर 5.9 प्रतिशत पर पहुंच गया। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई खनन और बिजली क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण इस साल मई में देश का औद्योगिक उत्पादन सात महीने के उच्चतम स्तर 5.9 प्रतिशत पर पहुंच गया। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित औद्योगिक उत्पादन मई 2023 में 5.7 प्रतिशत बढ़ा था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मई 2024 में भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 5.9 प्रतिशत बढ़ा।

आईआईपी इस साल अप्रैल में पांच प्रतिशत, मार्च में 5.4 प्रतिशत, फरवरी में 5.6 प्रतिशत और जनवरी में 4.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

पिछले साल दिसंबर में आईआईपी 4.4 प्रतिशत और नवंबर में 2.5 प्रतिशत था। आईआईपी का पिछला उच्च स्तर अक्टूबर 2023 में 11.9 प्रतिशत था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक मई 2024 में खनन उत्पादन 6.6 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 13.7 फीसदी बढ़ा। मई 2023 में खनन उत्पादन 6.4 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 0.9 प्रतिशत बढ़ा था।

आंकड़ों के मुताबिक इस साल मई में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 4.6 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले इसी माह में 6.3 प्रतिशत थी।

समीक्षाधीन माह में पूंजीगत सामान खंड की वृद्धि दर घटकर 2.5 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 8.1 प्रतिशत थी।

उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं का उत्पादन मई 2024 में 12.3 प्रतिशत बढ़ा, जबकि मई 2023 में इसमें 1.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि मई 2023 में इसमें 8.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

आंकड़ों के अनुसार बुनियादी ढांचे/निर्माण वस्तुओं में मई 2024 में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी माह में यह आंकड़ा 13 प्रतिशत था।

आंकड़ों से यह भी पता चला कि प्राथमिक वस्तुओं के उत्पादन में इस साल मई में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो एक साल पहले 3.6 प्रतिशत थी।

समीक्षाधीन महीने में मध्यवर्ती वस्तुओं के खंड में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो एक साल पहले इसी माह में 3.4 प्रतिशत थी।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि 5.4 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 5.1 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू