जरुरी जानकारी | खनन, विनिर्माण, बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से सितंबर में औद्योगिक उत्पादन 3.1 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) सितंबर में 3.1 प्रतिशत बढ़ा है। खनन, विनिर्माण और बिजली उत्पादन में सुधार से औद्योगिक उत्पादन बढ़ा है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 12 नवंबर विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) सितंबर में 3.1 प्रतिशत बढ़ा है। खनन, विनिर्माण और बिजली उत्पादन में सुधार से औद्योगिक उत्पादन बढ़ा है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

सितंबर, 2023 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रही थी। हालांकि, इस साल अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी जिसकी मुख्य वजह देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण खनन कार्य प्रभावित होना था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर, 2024 में खनन क्षेत्र का उत्पादन 0.2 प्रतिशत, विनिर्माण उत्पादन 3.9 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 0.5 प्रतिशत बढ़ा।

अगस्त में खनन क्षेत्र का उत्पादन 4.3 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 3.7 प्रतिशत घटा था, जबकि विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर भी सिर्फ 1.1 प्रतिशत रही थी।

एनएसओ के बयान के अनुसार, ‘‘ सितंबर, 2024 के लिए आईआईपी वृद्धि दर 3.1 प्रतिशत रही है, जबकि अगस्त, 2024 में औद्योगिक उत्पादन 0.1 प्रतिशत घटा था।’’

चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर चार प्रतिशत रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में इसमें 6.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

एनएसओ द्वारा जारी उपयोग-आधारित वर्गीकरण के अनुसार, पूंजीगत वस्तु खंड की वृद्धि सितंबर 2024 में घटकर 2.8 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 8.4 प्रतिशत थी।

उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं का उत्पादन सितंबर, 2023 के 2.7 प्रतिशत के मुकाबले इस साल सितंबर माह में दो प्रतिशत बढ़ा है। वहीं समीक्षाधीन माह में टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन 6.5 प्रतिशत बढ़ा, जो सितंबर, 2023 में एक प्रतिशत बढ़ा था।

आंकड़ों के अनुसार, बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं के उत्पादन में सितंबर, 2024 में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज गई, जो एक साल पहले की समान अवधि के 10.1 प्रतिशत के आंकड़े से काफी कम है। प्राथमिक वस्तुओं का उत्पादन 1.8 प्रतिशत बढ़ा, जबकि सितंबर, 2023 में इसमें आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

मध्यवर्ती वस्तु खंड में उत्पादन में 4.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

रेटिंग एजेंसी इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने इन आंकड़ों पर कहा कि अनुकूल आधार के बीच अगस्त, 2024 में 0.1 प्रतिशत की गिरावट के बाद सितंबर में औद्योगिक उत्पादन में सालाना आधार पर 3.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

नायर ने कहा, ‘‘ त्योहारों की जल्द शुरुआत के सकारात्मक प्रभाव और प्रतिकूल आधार (अक्टूबर, 2023 में +11.9 प्रतिशत) के बीच संतुलन बनाते हुए, इक्रा का अनुमान है कि अक्टूबर, 2024 में औद्योगिकी उत्पादन की वृद्धि दर सालाना आधार पर तीन से चार प्रतिशत रहेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\