जरुरी जानकारी | औद्योगिक उत्पादन वृद्धि अप्रैल में घटकर 2.7 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विनिर्माण, खनन एवं बिजली क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अप्रैल में सुस्त पड़कर 2.7 प्रतिशत रह गयी। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, 28 मई विनिर्माण, खनन एवं बिजली क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अप्रैल में सुस्त पड़कर 2.7 प्रतिशत रह गयी। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी मिली।

आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापा गया कारखाना उत्पादन अप्रैल, 2024 में 5.2 प्रतिशत बढ़ा था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने मार्च के लिए औद्योगिक उत्पादन वृद्धि के अनुमान को संशोधित कर 3.9 प्रतिशत कर दिया है, जबकि पिछले महीने यह अनुमान तीन प्रतिशत बताया गया था।

एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि अप्रैल में थोड़ी कम होकर 3.4 प्रतिशत रह गई जो एक साल पहले इसी महीने में 4.2 प्रतिशत थी।

खनन उत्पादन में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसमें एक साल पहले 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

बिजली उत्पादन की वृद्धि भी अप्रैल, 2025 में धीमी होकर एक प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 10.2 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी