जरुरी जानकारी | बिजली, विनिर्माण में सुस्ती से औद्योगिक उत्पादन मार्च में 1.1 प्रतिशत रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर मार्च में घटकर पांच महीनों के निचले स्तर 1.1 प्रतिशत पर आ गई जबकि फरवरी में यह 5.8 प्रतिशत रही थी। बिजली एवं विनिर्माण क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से यह गिरावट आई है।

नयी दिल्ली, 12 मई देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर मार्च में घटकर पांच महीनों के निचले स्तर 1.1 प्रतिशत पर आ गई जबकि फरवरी में यह 5.8 प्रतिशत रही थी। बिजली एवं विनिर्माण क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से यह गिरावट आई है।

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) मार्च 2023 में 1.1 प्रतिशत बढ़ा। इसका पिछला निचला स्तर अक्टूबर, 2022 में दर्ज किया गया था जब 4.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

साल भर पहले मार्च, 2022 में देश के औद्योगिक उत्पादन में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

एनएसओ के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2023 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 0.5 प्रतिशत ही बढ़ा। एक साल पहले की समान अवधि में इसकी दर 1.4 प्रतिशत रही थी।

वित्त वर्ष 2022-23 के अंतिम महीने मार्च में बिजली उत्पादन भी घटकर 1.6 प्रतिशत पर आ गया जबकि एक साल पहले की आलोच्य अवधि में इसकी वृद्धि 6.1 प्रतिशत रही थी।

हालांकि इस अवधि में खनन उत्पादन 6.8 प्रतिशत बढ़ा जो मार्च 2022 में 3.9 प्रतिशत रहा था।

उपयोग-आधारित वर्गीकरण के मुताबिक, पूंजीगत उत्पाद खंड मार्च में 8.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि साल भर पहले इसकी वृद्धि 2.4 प्रतिशत रही थी।

टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों का उत्पादन मार्च में 8.4 प्रतिशत घट गया जबकि साल भर पहले उसमें 3.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

गैर-टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों का उत्पादन भी 3.1 प्रतिशत घट गया जबकि मार्च 2022 में इसमें 4.4 प्रतिशत की नरमी आई थी।

ढांचागत एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े उत्पादों की वृद्धि दर 5.4 प्रतिशत रही जबकि साल भर पहले इसमें 6.7 प्रतिशत वृद्धि हुई थी।

आंकड़ों से पता चलता है कि प्राथमिक उत्पादों का उत्पादन मार्च में 3.3 प्रतिशत बढ़ा जबकि साल भर पहले इसमें 5.7 प्रतिशत वृद्धि हुई थी।

वहीं मध्यवर्ती उत्पादों का उत्पादन मार्च में एक प्रतिशत बढ़ा जो साल भर पहले 1.8 प्रतिशत रहा था।

समूचे वित्त वर्ष 2022-23 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह 11.4 प्रतिशत बढ़ा था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड