जरुरी जानकारी | इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ 53 प्रतिशत गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकल आधार पर 53 प्रतिशत से अधिक गिर गया। समीक्षावधि में यह 647.04 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकल आधार पर 53 प्रतिशत से अधिक गिर गया। समीक्षावधि में यह 647.04 करोड़ रुपये रहा।

पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की जुलाई-सितंबर अवधि में बैंक का लाभ 1,383.37 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | Gujarat by-polls 2020: गुजरात उपचुनाव लड़ने वाले 25 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति.

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक समीक्षावधि में एकल आधार पर बैंक की आय भी घटी है। यह पिछले साल की इसी अवधि की 8,877.02 करोड़ रुपये से घटकर 8,731.05 करोड़ रुपये रह गयी।

इस दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) बढ़कर उसके सकल ऋण का 2.21 प्रतिशत यानी 4,532.15 करोड़ रुपये हो गयी। पिछले साल इसी तिमाही में यह 2.19 प्रतिशत यानी 4,370.20 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | PM’s Gujarat visit: पीएम मोदी ने आरोग्य वन, एकता मॉल और पोषक पार्क का किया उद्घाटन, जानिए इनकी खासियत.

हालांकि बैंक के शुद्ध एनपीए में गिरावट रही। समीक्षावधि में यह शुद्ध ऋण के मुकाबले 0.52 प्रतिशत यानी 1,055.81 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 1.2 प्रतिशत यानी 2,202.57 करोड़ रुपये था।

फंसे कर्ज के लिए बैंक का प्रावधान समीक्षावधि में 1,964.44 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इस दौरान यह 737.71 करोड़ रुपये था।

एकीकृत आधार पर समीक्षावधि में बैंक का शुद्ध लाभ 663.08 करोड़ रुपये और कुल आय 8,731.52 करोड़ रुपये रही। पिछले साल समान अवधि में यह क्रमश: 1,400.96 करोड़ रुपये और 8,877.53 करोड़ रुपये था।

बैंक के एकीकृत परिणाम में अनुषंगी भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन और सहायक कंपनी इंडसइंड मार्केटिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेस के परिणाम शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें