जरुरी जानकारी | इंडसइंड बैंक का चौथी तिमाही का मुनाफा 46 प्रतिशत बढ़कर 2,043 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष (2022-23) की चौथी तिमाही में 46 प्रतिशत बढ़कर 2,043 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 24 अप्रैल निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष (2022-23) की चौथी तिमाही में 46 प्रतिशत बढ़कर 2,043 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसका प्रावधान और अन्य आकस्मिक खर्च 30 प्रतिशत घटकर 1,030 करोड़ रुपये रह गया, जिससे उसके लाभ में उछाल आया।

परिसंपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की 31 मार्च, 2023 तक सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर कुल ऋण का 1.98 प्रतिशत रह गईं। 31 मार्च, 2022 तक यह 2.27 प्रतिशत पर थीं।

इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक सुमंत कठपालिया ने संवाददाताओं से कहा कि बैंक आगे चलकर ऋण लागत को 1.10-1.30 प्रतिशत के बीच रखेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट