जरुरी जानकारी | इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में दोगुना बढ़कर 1,016 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में दोगुना बढ़कर 1,016.11 करोड़ रुपये रहा। खुदरा कर्ज और फंसे ऋण के बदले प्रावधान कम होने से बैंक का लाभ बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में दोगुना बढ़कर 1,016.11 करोड़ रुपये रहा। खुदरा कर्ज और फंसे ऋण के बदले प्रावधान कम होने से बैंक का लाभ बढ़ा है।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 510.39 करोड़ रुपये था।

इंडसइंड बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि बैंक की कुल आय अप्रैल-जून 2021 तिमाही में बढ़कर 9,362.76 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 8,682.17 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज आय आलोच्य तिमाही में 7,574.70 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 7,161.73 करोड़ रुपये थी।

बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) यानी फंसा कर्ज चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल ऋण के मुकाबले हल्का बढ़कर 2.88 प्रतिशत रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 2.53 प्रतिशत था।

शुद्ध एनपीए हालांकि घटकर 0.84 प्रतिशत पर आ गया जो एक साल पहले 2020-21 की जून तिमाही में 0.86 प्रतिशत था।

फंसे कर्ज और आपात स्थिति के एवज में प्रावधान जून 2021 को समाप्त तिमाही में घटकर 1,844.02 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 2,258.88 करोड़ रुपये था।

बैंक के एकीकृत वित्तीय परिणाम में इंडसइंड बैंक, भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड (पूर्ण अनुषंगी कंपनी) और इंडसइंड मार्केटिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (सहयोगी कंपनी) के नतीजे शामिल हैं।

एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दो गुना उछलकर 974.95 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 460.64 करोड़ रुपये था।

बैंक की आय इस दौरान बढ़कर 9,355.77 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 8,680.92 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट