खेल की खबरें | सिंधु स्विस ओपन के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु ने शनिवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ सीधे गेम में जीत दर्ज की और स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बनायी।

बासेल, छह मार्च ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु ने शनिवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ सीधे गेम में जीत दर्ज की और स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बनायी।

मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधु ने चौथी वरीयता प्राप्त मिया को 43 मिनट में 22-20 21-10 से शिकस्त दी और जनवरी में योनेक्स थाईलैंड ओपन में दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी से पहले दौर में मिली हार का बदला चुकता किया।

सिंधु 2019 में यहां विश्व चैम्पियनशिप के बाद पहले फाइनल में पहुंची हैं।

पूर्व चैम्पियन किदाम्बी श्रीकांत शुक्रवार को पुरूष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी युगल वर्ग के अंतिम चार में जगह बनाई ।

दुनिया की दसवें नंबर की जोड़ी सात्विक साइराज और चिराग ने जनवरी में टोयोटा थाईलैंड ओपन में भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया था ।

चौथी वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने थाईलैंड के केंटाफोन वांगचारोन को 44 मिनट में 21 . 19, 21 . 15 से हराया ।

वहीं दूसरी वरीयता प्राप्त चिराग और सात्विक ने पांचवीं वरीयता प्राप्त ओंग यू सिन और टियो ई यि को 12 . 21, 21 . 19, 21 . 12 से मात दी ।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत इससे पहले नवंबर 2019 में हांगकांग सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे थे । अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होगा ।

सात्विक और चिराग छठी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कार्प से खेलेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी