विदेश की खबरें | इंडोनेशियाई छात्रों ने 2024 के चुनाव में देरी की अफवाह के बाद प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने राजधानी जकार्ता में संसद भवन के सामने और देश के बड़े शहरों में प्रदर्शन किया जहां पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। छात्रों का कहना था कि राष्ट्रपति चुनाव को स्थगित करने संबंधी विचार लोकतंत्र के लिए खतरा है।
उन्होंने राजधानी जकार्ता में संसद भवन के सामने और देश के बड़े शहरों में प्रदर्शन किया जहां पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। छात्रों का कहना था कि राष्ट्रपति चुनाव को स्थगित करने संबंधी विचार लोकतंत्र के लिए खतरा है।
राष्ट्रपति विडोडो ने रविवार को इस बात से इनकार किया कि उनका प्रशासन चुनाव स्थगित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने चुनाव तैयारियों पर अपने मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों को आदेश दिया कि वे देश के लोगों को स्पष्ट करें कि चुनाव 14 फरवरी, 2024 के लिए निर्धारित किया गया है।
जकार्ता में अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन और संसद भवन की ओर जाने वाली सड़कों को अवरुद्ध कर दिया, जहां प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सांसद चुनाव में देरी न करें या विडोडो को 2024 के बाद फिर से राष्ट्रपति बनने की अनुमति देने के लिए संविधान में संशोधन न करें।
विरोध प्रदर्शन में शामिल कहारुद्दीन ने कहा, "हम मांग करते हैं कि सांसद देश के संविधान में संशोधन कर इसके साथ खिलवाड़ न करें। हम चाहते हैं कि वे लोगों की आकांक्षाओं को सुनें।"
जब सांसदों के प्रतिनिधियों ने छात्रों से संपर्क किया और संविधान की रक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि चुनाव स्थगित नहीं होगा तो अधिकतर छात्र शांतिपूर्वक अपने घरों को लौटने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हालांकि, सैकड़ों गैर-छात्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकीं। इस पर पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)