खेल की खबरें | इंडोनेशिया ओपन: लक्ष्य पर भारी पड़े श्रीकांत; हार के साथ सिंधू का अभियान खत्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किदांबी श्रीकांत ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए दो भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले में लक्ष्य सेन को सीधे गेम में हराकर गुरुवार को यहां इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का अभियान हार के साथ खत्म हुआ।

जकार्ता, 15 जून किदांबी श्रीकांत ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए दो भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले में लक्ष्य सेन को सीधे गेम में हराकर गुरुवार को यहां इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का अभियान हार के साथ खत्म हुआ।

पुरुष एकल के अंतिम-16 मुकाबले में लक्ष्य ने श्रीकांत को कड़ी टक्कर दी लेकिन विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुके खिलाड़ी ने 45 मिनट तक चले मैच को 21-17 22-20 से अपने नाम किया।

दोनों खिलाड़ियों के तीन मैचों श्रीकांत की यह तीसरी जीत है।

दुनिया की 14वें नंबर की महिला एकल खिलाड़ी सिंधू दूसरे दौर के मैच में चीनी ताइपे की दुनिया की तीसरी रैंकिंग की खिलाड़ी ताइ जू यिंग से 18-21 16-21 से हार गयी।

सिंधू पिछली दो टूर्नामेंटों में शुरुआती दौर में बाहर हो गई थीं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइ जू के खिलाफ सिंधू को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गये 24 मुकाबलों में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने 19 मैच अपने नाम किये हैं।

सिंधू की हार के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी। 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड