खेल की खबरें | इंडोनेशिया ओपन: लक्ष्य और श्रीकांत दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन भारतीय बैडमिंन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उनके हमवतन किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को यहां अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

जकार्ता, 14 जून राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन भारतीय बैडमिंन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उनके हमवतन किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को यहां अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता और दुनिया के 20वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी मलेशिया के जी जिया ली के खिलाफ सिर्फ 32 मिनट में 21-17 21-13 से जीत दर्ज की जबकि श्रीकांत ने चीन के ल्यू गुआंग झू को 21-13 21-19 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने इस तरह दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी ल्यू के खिलाफ दबदबा बरकरार रखा। श्रीकांत ने चीन के खिलाड़ी के खिलाफ अब तक अपने पांचों मुकाबले जीते हैं।

अगले दौर में हालांकि लक्ष्य और श्रीकांत आमने-सामने होंगे जिससे एक भारतीय खिलाड़ी की हार तय है।

भारत के प्रियांशु राजावत ने भी दूसरे दौर में जगह बनाई। उन्हें थाईलेंड के कुनलावुत वितिदसार्न के खिलाफ वाकओवर मिला।

दूसरे दौर में हालांकि राजावत की राह आसान नहीं होगी क्योंकि उन्हें डेनमार्क के हेन्स क्रिस्टियन सोल्बर्ग विटिंगस और दूसरे वरीय स्थानीय खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता के खिलाफ खेलना होगा।

भारत की युवा महिला खिलाड़ी आकर्षी कश्यप को हालांकि महिला एकल के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।

आकर्षी के पास कोरिया की दूसरी वरीय आन से यंग का कोई जवाब नहीं था और उन्हें 10-21 4-21 से हार झेलनी पड़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू