खेल की खबरें | इंडोनेशिया मास्टर्स: लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने गुरुवार को यहां डेनमार्क के रासमस गेम्के के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

जकार्ता, नौ जून विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने गुरुवार को यहां डेनमार्क के रासमस गेम्के के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बैंकॉक में थॉमस कप में एतिहासिक खिताबी जीत के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा रहे अल्मोड़ा के 20 साल के लक्ष्य ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी गेम्के को 54 मिनट में 21-18 21-15 से हराया।

सातवें वरीय सेन अगले दौर में चीनी ताइपे के तीसरे वरीय चोउ टिएन चेन से भिड़ेंगे जिन्होंने पिछले महीनों दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक हुए एकमात्र मुकाबले में थॉमस कप में भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ तीन गेम में जीत दर्ज की थी।

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार गेम्के के खिलाफ खेल रहे दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने अधिक धैर्य दिखाया और अपनी गलतियों पर अंकुश लगाते हुए जीत दर्ज की।

सेन पहले गेम में शुरुआत में 0-3 से पिछड़ गए लेकिन वापसी करते हुए 9-6 की बढ़त बनाने में सफल रहे। गेम्के हालांकि ब्रेक तक 11-10 के मामूली अंतर से आगे थे। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि ब्रेक के बाद लगातार छह अंक के साथ 16-12 की बढ़त बनाई और फिर आसानी से पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला अधिक करीबी रहा। अधिकांश समय कभी लक्ष्य को कभी गेम्के बढ़त बनाते रहे। लक्ष्य ने हालांकि 13-12 के स्कोर पर लगातार चार अंक जीते और फिर गेम और मुकाबला अपने नाम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\