जरुरी जानकारी | इंडिगो जुलाई में मैनचेस्टर, एम्स्टर्डम के लिए उड़ानें शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयरलाइन कंपनी इंडिगो जुलाई में पट्टे पर लिए गए बोइंग 787-9 विमानों के साथ मुंबई से मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी। ब्रिटेन के इस शहर के लिए उड़ान सेवा के साथ एयरलाइन की लंबी दूरी की उड़ानों की भी शुरुआत होगी।

नयी दिल्ली, 21 मई एयरलाइन कंपनी इंडिगो जुलाई में पट्टे पर लिए गए बोइंग 787-9 विमानों के साथ मुंबई से मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी। ब्रिटेन के इस शहर के लिए उड़ान सेवा के साथ एयरलाइन की लंबी दूरी की उड़ानों की भी शुरुआत होगी।

बुधवार को जारी बयान के अनुसार, अपने बेड़े के साथ-साथ विदेशी संपर्क का विस्तार कर रही एयरलाइन एक जुलाई से मुंबई-मैनचेस्टर (ब्रिटेन) उड़ान और दो जुलाई से मुंबई-एम्स्टर्डम (नीदरलैंड) सेवा शुरू करेगी।

दोनों सेवाएं सप्ताह में तीन बार संचालित की जाएंगी।

इंडिगो ने कहा कि यह मैनचेस्टर की उड़ान के साथ भारत और उत्तरी ब्रिटेन के बीच सीधा संपर्क प्रदान करने वाली एकमात्र एयरलाइन होगी।

एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि लंबी दूरी की उड़ान इंडिगो की वैश्विक विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण है।

उन्होंने कहा, “हम मुंबई को मैनचेस्टर से जोड़ने वाली अपनी पहली लंबी दूरी की सेवा शुरू करने पर बहुत गर्व और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। यह कई मायनों में एक बहुत ही खास मार्ग है।”

आम तौर पर, लंबी दूरी की उड़ानों की अवधि कम से कम नौ घंटे होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\