जरुरी जानकारी | इंडिगो दिल्ली-बैंकॉक मार्ग पर बड़े आकार वाले बोइंग 787-9 विमान का परिचालन करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडिगो एक मार्च से दिल्ली-बैंकॉक मार्ग पर पट्टे पर लिए गए बड़े आकार वाले बोइंग 787-9 विमान का परिचालन शुरू करेगी। इसके अलावा एयरलाइन और अधिक विमानों को पट्टे पर लेने के मौकों की तलाश करेगी।

नयी दिल्ली, 25 फरवरी इंडिगो एक मार्च से दिल्ली-बैंकॉक मार्ग पर पट्टे पर लिए गए बड़े आकार वाले बोइंग 787-9 विमान का परिचालन शुरू करेगी। इसके अलावा एयरलाइन और अधिक विमानों को पट्टे पर लेने के मौकों की तलाश करेगी।

बढ़ती हवाई यातायात मांग को पूरा करने के लिए, एयरलाइन ने ए-321 एक्सएलआर, जिनकी रेंज अधिक है और ए-350 की डिलिवरी लेने से पहले अस्थायी रूप से नॉर्स अटलांटिक से एक बोइंग 787-9 विमान को शामिल किया है।

इंडिगो ने एक महत्वाकांक्षी अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजना शुरू की है और उसके द्वारा अगले वित्त वर्ष में ए-321 एक्सएलआर और वर्ष 2027 में बड़े आकार के ए-350 विमान को शामिल करने की उम्मीद है।

एयरलाइन ने मंगलवार को बयान में कहा कि वह एक मार्च से दिल्ली-बैंकॉक मार्ग पर बोइंग 787-9 विमान के साथ दैनिक उड़ानें संचालित करेगी।

विमान में 56 इंडिगो स्ट्रेच सीटें और 282 इकनॉमी श्रेणी की सीटें होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट