देश की खबरें | अहमदाबाद से दीव जाने वाली इंडिगो उड़ान तकनीकी कारणों से रद्द
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद से दीव जाने वाली एक इंडिगो उड़ान बुधवार को तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, 23 जुलाई गुजरात के अहमदाबाद से दीव जाने वाली एक इंडिगो उड़ान बुधवार को तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
तय कार्यक्रम के अनुसार अहमदाबाद से दीव के लिए उड़ान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 15 मिनट पर रवाना होनी थी।
हवाई अड्डे के अधिकारी के अनुसार, कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण इंडिगो की दीव जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई है।
विमानन कंपनी सूत्रों ने बताया कि पायलट ने कुछ तकनीकी कारणों से उड़ान रद्द करने का फैसला लिया।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘जब विमान ने उड़ान भरना शुरू किया तो पायलट ने कुछ तकनीकी कारणों से उड़ान रद्द करने का निर्णय लिया। उड़ान रद्द कर दी गई है। सभी 50 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)