जरुरी जानकारी | चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बीते वित्त वर्ष में घटकर 48.66 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बीते वित्त वर्ष 2019-20 में घटकर 48.66 अरब डॉलर रह गया। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, दो जुलाई चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बीते वित्त वर्ष 2019-20 में घटकर 48.66 अरब डॉलर रह गया। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

आंकड़ों के अनुसार बीते वित्त वर्ष में चीन से आयात 65.26 अरब डॉलर रहा, जबकि चीन को निर्यात 16.6 अरब डॉलर रहा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

इससे पहले 2018-19 में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 53.56 अरब डॉलर और 2017-18 में 63 अरब डॉलर रहा था।

चीन से भारत मुख्य रूप से घड़ियों, संगीत उपकरणों, खिलौनों, खेल के सामान, फर्नीचर, गद्दों, प्लास्टिक, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, रसायन, लौह एवं इस्पात के सामान, उर्वरकों, खनिज ईंधन और धातुओं का आयात करता है। भारत समय-समय पर चीन के साथ ऊंचे व्यापार घाटे के मुद्दे को उठाता रहा है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

चीन के आयात पर निर्भरता घटाने के लिए सरकार तकनीकी नियमन और गुणवत्ता नियम बना रही है। चीन द्वारा भारतीय बाजार में औसत दाम से कम पर डंप किए गए उत्पादों पर सरकार ने डंपिंग रोधी शुल्क भी लगाया है।

सरकार ने तकनीकी नियमनों के लिए 371 उत्पादों को चिह्नित किया है। इनमें से 150 उत्पादों के लिए तकनीकी नियमन बना दिए गए हैं। इन उत्पादों का आयात करीब 47 अरब डॉलर रहता है।

पिछले एक साल के दौरान 50 से अधिक गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) और अन्य तकनीकी नियमनों को अधिसूचित किया गया है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, खिलौने, एयर कंडीशनर, साइकिल पुर्जे, रसायन, सेफ्टी ग्लास, प्रेशर कूकर, स्टील का सामान और केबल जैसे इलेक्ट्रिकल उत्पाद शामिल हैं।

भारत के कुल आयात में चीन का हिस्सा 14 प्रतिशत है। मोबाइल फोन, दूरसंचार, बिजली, प्लास्टिक के खिलौने तथा महत्वपूर्ण फार्मा सामग्री बाजार में चीन प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।

आंकड़ों के अनुसार इसी तरह 2019-20 में चीन से भारत को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) घटकर 16.37 करोड़ डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 22.9 करोड़ डॉलर था।

भारत को पड़ोसी देश से 2017-18 में 35.02 करोड़ डॉलर और 2016-17 में 27.72 करोड़ डॉलर का एफडीआई मिला था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर