जरुरी जानकारी | भारत का अक्टूबर-दिसंबर में चीनी उत्पादन 3.69 प्रतिशत बढ़कर 120.7 लाख टन हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू विपणन वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश का चीनी उत्पादन 3.69 प्रतिशत बढ़कर 120.7 लाख टन हो गया। उद्योग निकाय इस्मा ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी चालू विपणन वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश का चीनी उत्पादन 3.69 प्रतिशत बढ़कर 120.7 लाख टन हो गया। उद्योग निकाय इस्मा ने यह जानकारी दी है।

चीनी के विश्व के प्रमुख उत्पादक देशों में से एक भारत में चीनी का उत्पादन पिछले विपणन वर्ष की समान अवधि में 116.4 लाख टन का हुआ था।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अनुसार, उक्त अवधि में पहले के 500 मिलों के मुकाबले लगभग 509 मिलें पेराई कर रही थीं।

इस्मा ने बयान में कहा कि विपणन वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन एक साल पहले के ही 30.9 लाख टन के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि महाराष्ट्र में यह मामूली बढ़कर 46.8 लाख टन हो गया, जबकि वहां एक साल पहले इस समय तक 45.8 लाख टन का उत्पादन हुआ था।

कर्नाटक में चीनी का उत्पादन पहले के 26.1 लाख टन की तुलना में थोड़ा बढ़कर 26.7 लाख टन हो गया।

इस्मा ने कहा कि चालू विपणन वर्ष के अक्टूबर-दिसंबर के दौरान चीनी का उत्पादन गुजरात में 3.8 लाख टन, तमिलनाडु में 2.6 लाख टन और अन्य राज्यों में 9.9 लाख टन तक पहुंच गया है।

इस्मा ने विपणन वर्ष 2022-23 में 365 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है, जो विपणन वर्ष 2021-22 के 358 लाख टन की तुलना में दो प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें