संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में भारत की कड़ी कार्रवाई से पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने आज दोपहर केरन सेक्टर और कुपवाड़ा जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में प्रभावी और कड़ी कार्रवाई की है जिसमें सटीकता से नियंत्रण रेखा के पार स्थित दुश्मन की तोपों, आतंकवादियों और गोलाबारूद के ठिकानों को निशाना बनाया गया।

श्रीनगर, 10 अप्रैल भारतीय सेना ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर स्थित दो क्षेत्रों में शत्रु की ओर से बिना उकसावे के किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में पाकिस्तानी सेना की तोपों और आतंकवादियों के ठिकानों पर प्रभावी कार्रवाई की गई है जिससे शत्रु को भारी नुकसान हुआ है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने आज दोपहर केरन सेक्टर और कुपवाड़ा जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में प्रभावी और कड़ी कार्रवाई की है जिसमें सटीकता से नियंत्रण रेखा के पार स्थित दुश्मन की तोपों, आतंकवादियों और गोलाबारूद के ठिकानों को निशाना बनाया गया।

प्रवक्ता ने कहा, “शत्रु के क्षेत्र में भारी नुकसान की खबर मिली है।”

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से बारामुला जिले के उरी क्षेत्र में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।

पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है और नियंत्रण रेखा के पास हल्के हथियारों और मोर्टार से हमला किया जा रहा है।

गत सप्ताह इस गोलाबारी में सुंदरबनी-नौशेरा सेक्टर में छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड