खेल की खबरें | यास्तिका भाटिया के अर्धशतक से भारत का सम्मानजनक स्कोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यास्तिका भाटिया की जिम्मेदारी से भरी अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने एक ही स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बावजूद बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को यहां आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के लीग मैच में सात विकेट पर 229 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

हैमिल्टन, 22 मार्च यास्तिका भाटिया की जिम्मेदारी से भरी अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने एक ही स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बावजूद बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को यहां आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के लीग मैच में सात विकेट पर 229 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद स्मृति मंधाना (30) और शैफाली वर्मा (42) ने पहले विकेट के लिये 74 रन की साझेदारी की लेकिन ये दोनों खिलाड़ी चार गेंद के अंदर आउट हो गयी।

कप्तान मिताली राज (शून्य) भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गयी जिससे स्कोर बिना किसी नुकसान के 74 रन से तीन विकेट पर 74 रन हो गया।

मध्यम गति की गेंदबाज ऋतु मोनी (37 रन देकर तीन) ने शैफाली और मिताली को लगातार गेंदों पर आउट किया जबकि बायें हाथ की स्पिनर नाहिदा अख्तर (42 रन देकर दो) ने मंधाना को आउट करके भारत को पहला झटका दिया था। शैफाली ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।

उप कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 14 रन बनाकर रन आउट हो गयी। भाटिया ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली तथा 80 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 50 रन बनाये। उन्होंने ऋचा घोष (26) के साथ 54 रन की साझेदारी की। नाहिदा ने ऋचा को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी।

भाटिया भी अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद पैडल स्कूप करने के प्रयास में शार्ट फाइन लेग पर कैच दे बैठी।

पूजा वस्त्राकर (30) और स्नेह राणा (27) ने 38 गेंदों पर 48 रन की साझेदारी करके भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

भारत ने स्पिनरों की मददगार पिच को देखते हुए तेज गेंदबाज मेघना सिंह की जगह पूनम यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया था।

भारत अभी पांच मैचों में दो जीत और तीन हार से अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश के नाम पर चार मैचों में एक जीत और तीन हार दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी