खेल की खबरें | रोहित और गिल के शतक से भारत की स्थिति मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के नाबाद शतकों की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक एक विकेट पर 264 रन बना लिये ।

धर्मशाला, आठ मार्च कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के नाबाद शतकों की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक एक विकेट पर 264 रन बना लिये ।

अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 135 रन से आगे खेलते हुए भारत ने अब तक 46 रन की बढत बना ली है । इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 218 रन पर आउट हो गई थी ।

लंच के समय रोहित 160 गेंद में 102 और गिल 142 गेंद में 101 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

इस साझेदारी को तोड़ने की इंग्लैंड की हर कोशिश नाकाम रही । रोहित के लिये शोएब बशीर की गेंदबाजी पर लेग स्लिप लगाने या मार्क वुड के शॉर्ट गेंद डालने का भी कोई फायदा नहीं हुआ ।

एचपीसीए स्टेडियम पर भारतीय प्रशंसकों से अधिक शोर ‘ बार्मी आर्मी’ (इंग्लैंड के समर्थकों) ने मचाया लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हुआ । रोहित और गिल ने सुबह दो घंटे के खेल में 30 ओवर में 129 रन बनाये ।

आफ स्पिनर बशीर ने अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ गेंदबाजी की शुरूआत की । रोहित ने दूसरे ही ओवर में उन्हें छक्का और चौका लगाकर दबाव में डाल दिया । वहीं गिल ने एंडरसन को शानदार छक्का जड़ने के बाद स्क्वेयर कट पर चौका लगाया ।

इंग्लैंड को पहले सत्र में एकमात्र मौका मिला लेकिन जाक क्रॉली लेग स्लिप में रोहित का कैच नहीं लपक सके ।

पहले घंटे में 15 ओवर में 60 रन बने । एंडरसन की जगह आये वुड को गिल ने नसीहत दी । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने लेग साइड में छह फील्डर लगाये लेकिन निराशा हाथ लगी । मिड आफ खाली देखकर रोहित ने वुड को वहां चौका जड़ दिया ।

बशीर को दूसरे स्पैल में गिल ने सिर के ऊपर से छक्का लगाया । रोहित ने टॉम हार्टली की गेंद पर एक रन लेकर अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया । दो गेंद बाद गिल ने बशीर को चौका जड़कर सौ रन पूरे किये ।श्रृंखला में दूसरा शतक जमाने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर दर्शकों का झुककर अभिवादन किया जिसमें उनके पिता भी बैठे थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\