जरुरी जानकारी | एसडीजी के मोर्चे पर भारत का प्रदर्शन कई विकसित देशों की तुलना में बेहतर: विवेक देबरॉय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन विवेक देबरॉय ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने की दिशा में भारत का प्रदर्शन कई विकसित देशों की तुलना में अच्छा है।
नयी दिल्ली, 30 नवंबर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन विवेक देबरॉय ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने की दिशा में भारत का प्रदर्शन कई विकसित देशों की तुलना में अच्छा है।
उन्होंने यहां जी-20 टिकाऊ वित्त कार्य बल की एक कार्यशाला में कहा कि विकसित देशों ने एसडीजी में रुचि खो दी है। एसडीजी को 2030 तक हासिल करने का लक्ष्य है।
देबरॉय ने कहा कि भारत एसडीजी को हासिल करने में अन्य देशों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
उन्होंने कहा, ''सभी देश पटरी से उतरे हुए हैं, लेकिन तथाकथित विकसित देशों की तुलना में भारत कम पटरी से उतरा है।''
देबरॉय ने कहा कि विकसित देशों की एसडीजी में रुचि कम हो गई है। इसके कई कारण हैं - संरक्षणवाद, घरेलू आर्थिक समस्याएं, भू-राजनीतिक मुद्दे, और इनका अंत होता हुआ फिलहाल नहीं दिख रहा है।
एसडीजी के कुछ लक्ष्यों में गरीबी उन्मूलन, भुखमरी समाप्त करना, अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्त्री-पुरूष समानता, स्वच्छ पानी और स्वच्छता, सस्ती तथा स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार और बुनियादी ढांचा शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)