खेल की खबरें | जड़ेजा की गैर मौजूदगी में भी भारत का पलड़ा भारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले मैच में शानदार जीत के बाद हरफनमौला रविंद्र जडेजा की गैर मौजूदगी में भी रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत का पलड़ा भारी रहेगा और विराट कोहली की टीम की नजरें श्रृंखला अपने नाम करने पर लगी होंगी।

सिडनी, पांच दिसंबर पहले मैच में शानदार जीत के बाद हरफनमौला रविंद्र जडेजा की गैर मौजूदगी में भी रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत का पलड़ा भारी रहेगा और विराट कोहली की टीम की नजरें श्रृंखला अपने नाम करने पर लगी होंगी।

टेस्ट श्रृंखला से पहले टी20 श्रृंखला जीतने से भारतीय टीम का मनोबल बढेगा । कैनबरा में तीसरा वनडे और पहला टी20 जीतने के बाद अब भारतीय टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर लौटी है जहां उसे आस्ट्रेलिया ने पहले दो वनडे में हराकर श्रृंखला जीती थी ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st T20 2020: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड.

पहले टी20 में जडेजा को सिर में चोट लगने के बाद ‘कनकशन’ विकल्प के तौर पर आये युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिये । भारत को निचले क्रम पर जडेजा की आक्रामक बल्लेबाजी की कमी खलेगी लेकिन इस प्रदर्शन के बाद टीम का आत्मविश्वास बुलंद है ।

जडेजा ने 23 गेंद में नाबाद 44 रन बनाकर भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया । कोहली हालांकि उम्मीद कर रहे होंगे कि शीर्ष पांच बल्लेबाज ही इतना अच्छा प्रदर्शन करें कि निचले क्रम तक पहुंचने की जरूरत ही नहीं पड़े ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st T20 2020: ओवल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से दी शिकस्त, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त.

आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर फिट नहीं है और भारतीय खेमा दुआ करेगा कि फार्म में चल रहे विरोधी कप्तान आरोन फिंच भी पूरी तरह से फिट नहीं हों ।

डार्सी शॉर्ट पहले टी20 मैच में सहज नहीं दिखे और चहल ने उनकी कमजोरियां भांपकर आफ स्टम्प से बाहर गेंदबाजी की । स्टीव स्मिथ टेस्ट और वनडे के महान बल्लेबाज हैं लेकिन टी20 में उसे प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाते ।

ग्लेन मैक्सवेल की भी कमजोरियां है जो आखिरी वनडे और पहले टी20 में जसप्रीत बुमराह और टी नटराजन ने उजागर की ।

भारत को शीर्षक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी खासकर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से जो पहले वनडे के बाद से चल नहीं पाये हैं ।

कप्तान कोहली असाधारण प्रदर्शन नहीं कर सके हैं जिसका असर टीम पर पड़ा है ।उनसे एक दमदार पारी की उम्मीद होगी । यह भी देखना है कि मनीष पांडे को उतारा जाता है या नहीं जो एडम जाम्पा की गेंदें नहीं खेल पा रहे थे । इसके बाद भारत की रनगति धीमी हो गई थी ।

संजू सैमसन और हार्दिक पंड्या का काम आखिरी छह ओवर का फायदा उठाना है लेकिन सैमसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रभावित नहीं कर सके हैं ।

आस्ट्रेलिया ने अनुभवी टेस्ट विशेषज्ञ नाथन लियोन को टी20 टीम में शामिल किया है । अब देखना है कि क्या वह टीम में मिशेल स्वेपसन की जगह ले पाते हैं । स्वेपसन ने कोहली का विकेट लिया लेकिन दोनों ओवरों में शॉर्ट गेंदबाजी की ।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन , शारदुल ठाकुर ।

आस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबोट, एश्टोन एगर, एलेक्स कारे, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोइजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डार्सी शॉर्ट , एडम जाम्पा ।

मैच का समय : दोपहर 1 . 40 से ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की पोर' सीट से दिया टिकट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

Mumbai local Train Mega Block Update: मध्य और हार्बर लाइन पर रविवार 12 अप्रैल को रहेगा मुंबई लोकल ट्रेन का मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले पढ़ें पूरा शेड्यूल