जरुरी जानकारी | ट्रंप प्रशासन की तरफ से भेजे जा रहे शुल्क पत्रों में भारत का नाम नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत के बीच ट्रंप प्रशासन की तरफ से विभिन्न देशों को जारी शुल्क पत्रों की सूची में अब तक भारत का नाम शामिल नहीं है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत के बीच ट्रंप प्रशासन की तरफ से विभिन्न देशों को जारी शुल्क पत्रों की सूची में अब तक भारत का नाम शामिल नहीं है।

इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी। दोनों देश वर्तमान में एक व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णयों के अनुरूप प्रशासन ने अब तक लगभग 20 देशों को शुल्क वृद्धि को लेकर पत्र जारी कर दिए हैं।

ट्रंप ने बुधवार को छह अन्य व्यापारिक साझेदार देशों को शुल्क पत्र भेजे। इसके पहले मंगलवार को भी 14 साझेदारों को इस तरह के पत्र भेजकर सीमा शुल्क बढ़ाने की सूचना दी गई थी।

इन पत्रों में सभी देशों के उत्पादों पर अमेरिका एक अगस्त से अमेरिकी बाजारों में प्रवेश करने वाले शुल्क का विवरण दिया गया है।

इन देशों में बांग्लादेश, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बोस्निया एवं हर्जेगोविना, कंबोडिया, कजाकिस्तान, लाओस, सर्बिया और ट्यूनीशिया शामिल हैं।

ट्रंप ने दो अप्रैल को भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 26 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाया था लेकिन बाद में इसे 90 दिनों के लिए यानी नौ जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया। अब इसे एक अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।

हालांकि, अमेरिका द्वारा लगाया गया 10 प्रतिशत मूल शुल्क लागू रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू