ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैचों के टिकट की बिक्री सोमवार शाम से होगी शुरू, इतनी है टिकेट की कीमत

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के ग्रुप चरण के तीन मैचों और दुबई में होने वाले पहले सेमीफाइनल के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार शाम से शुरू हो जायेगी.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Photo Credit: Twitter/@ICC)

दुबई, तीन फरवर: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के ग्रुप चरण के तीन मैचों और दुबई में होने वाले पहले सेमीफाइनल के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार शाम से शुरू हो जायेगी. चैंपियंस ट्रॉफी का यह सत्र 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में आयोजित होगा. भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा.

यह भी पढें: India vs England ODI Series 2025 Schedule: इस दिन से भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाएगी वनडे सीरीज, यहां जानें पूरा कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

टिकटों की कीमत 125 एईडी (लगभग 2,900 रुपये) से शुरू होगी. टिकट शाम साढ़े पांच बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे. कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले 10 मैचों के लिए टिकटों की बिक्री पिछले सप्ताह शुरू हो चुकी है.

आईसीसी ने कहा , ‘‘ नौ मार्च (रविवार) को होने वाले फाइनल मैच के टिकट दुबई में पहले सेमीफाइनल के खत्म होने के बाद जारी किए जाएंगे.’’ चैंपियंस ट्रॉफी में दुनिया की शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी। ये टीम 19 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में 15 मैचों में प्रतिस्पर्धा करेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\