सौर ऊर्जा पर भारत के नेतृत्व से भरोसा मिलता है कि जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है: संयुक्त राष्ट्र

सौर ऊर्जा पर भारत का नेतृत्व और उद्योगों का सौर ऊर्जा को अपनाना यह भरोसा करने की एक वजह देता है कि दुनिया जलवायु संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती है.

संयुक्त राष्ट्र (Photo Credits: Twitter)

संयुक्त राष्ट्र, 6 दिसंबर: सौर ऊर्जा पर भारत का नेतृत्व और उद्योगों का सौर ऊर्जा को अपनाना यह भरोसा करने की एक वजह देता है कि दुनिया जलवायु संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती है. संयुक्त राष्ट्र (UN) की उप महासचिव अमीना मोहम्मद (Amina Mohammad) ने यह बात कही.

उन्होंने जोर देकर कहा कि कोविड-19 महामारी से बेहाल हुई अर्थव्यवस्थाओं को अब जब सरकारें पुन: खोल रही हैं तो ऐसे में आवश्यक है कि इसे पटरी पर उस तरीके से लाया जाए जो न केवल टिकाऊ, लचीला और निष्पक्ष हो, बल्कि रोजगारों से समृद्ध भी हो.

यह भी पढ़े:  इमरान खान, प्रिंस चार्ल्स ने फोन पर जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 पर चर्चा की.

अमीना ने पिछले हफ्ते ‘पीपल एंड क्लाइमेट- जस्ट ट्रांजिशन इन प्रैक्टिस’ नाम के वेबिनार में जलवायु परिवर्तन से उबरने के वैश्विक प्रयासों को ‘‘उत्साहजनक खबर’’ बताया.

उन्होंने कहा, ‘‘उत्साहजनक खबर है: जापान (Japan) और कोरिया (Korea) गणराज्य समेत कुल 110 देशों ने 2050 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य करने का संकल्प लिया है. चीन (China) ने कहा है कि वह 2060 तक ऐसा करेगा. सौर ऊर्जा को लेकर भारत का नेतृत्व और उद्योगों द्वारा इस ऊर्जा को अपनाया जाना इस बात पर भरोसा करने का एक कारण देता है कि हम जलवायु संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट