खेल की खबरें | भारत की नजरें टी20 श्रृंखला में ‘क्लीन स्वीप’ पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रृंखला जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को तीसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरेगी तो उसका इरादा फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे मेजबान का सूपड़ा साफ करने का होगा ।

सिडनी, सात दिसंबर श्रृंखला जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को तीसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरेगी तो उसका इरादा फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे मेजबान का सूपड़ा साफ करने का होगा ।

कप्तान विराट कोहली और शानदार फार्म में चल रहे हार्दिक पंड्या को 2016 की याद आ गई होगी जब वनडे श्रृंखला हारने के बाद भारत ने टी20 में शानदार वापसी करते हुए आस्ट्रेलिया को 3 . 0 से मात दी थी ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2nd T20 2020: भारत टीम ने T20 सीरीज पर जमाया कब्जा, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड.

पहले दो वनडे हारने के बाद भारत ने कैनबरा में तीसरा वनडे जीतकर लय हासिल की । रविंद्र जडेजा जैसे हरफनमौला की गैर मौजूदगी में भी भारत ने रविवार को दूसरा टी20 छह विकेट से जीतकर श्रृंखला अपने नाम की ।

भारतीय टीम का मनोबल इससे भी बढा होगा कि मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को आराम देकर भी भारत ने उन तीन तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया जिनका कुल अनुभव 40 मैचों का भी नहीं है ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2nd T20 2020: सिडनी में भारतीय बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी, T20 सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा.

सीमित ओवरों में नयी गेंद संभालने वाले टी नटराजन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार पदार्पण किया और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उन्हें खेलने में काफी दिक्कतें आई ।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पिछले मैच में फर्क बीच के ओवरों में दोनों टीमों की बल्लेबाजी भी रही ।

कार्यवाहक कप्तान मैथ्यू वेड के आउट होने के बाद आस्ट्रेलिया ने लय खो दी । दूसरी ओर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पावरप्ले के बाद कुछ बेहतरीन शॉट लगाये । चोटिल मनीष पांडे की जगह श्रेयस अय्यर को शामिल करना भी भारत के लिये अच्छा रहा।

भारत के लिये कमजोर कड़ी युजवेंद्र चहल का खराब प्रदर्शन रही । पहले टी20 में रविंद्र जडेजा के ‘कनकशन ’विकल्प के रूप में तीन विकेट लेकर मैन आफ द मैच रहे चहल दूसरे मैच में काफी महंगे साबित हुए ।

आस्ट्रेलिया को नियमित कप्तान आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुडकी कमी खल रही है । इन पांच में से तीन ने हालांकि पहला टी20 खेला था जो भारत ने 11 रन से जीता था ।

डार्सी शॉर्ट सलामी बल्लेबाजी के तौर पर पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके । ऐसे में मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल पर जिम्मेदारी बढ गई है । आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की कमी है और भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम कसना उनके लिये आसान नहीं होगा ।

एडीलेड में 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले टी20 श्रृंखला में ‘क्लीन स्वीप’ भारत के लिये टॉनिक का काम करेगी ।

टीमें :

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन , शारदुल ठाकुर ।

आस्ट्रेलिया : मैथ्यू वेड (कप्तान), सीन एबोट, एश्टोन एगर, एलेक्स कारे, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोइजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डार्सी शॉर्ट , एडम जाम्पा, एंड्रयू टाये ।

मैच का समय : दोपहर 1 . 40 से ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू