जरुरी जानकारी | भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान 4.4 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत से ऑस्ट्रेलिया को निर्यात पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में अप्रैल-फरवरी के दौरान 4.4 प्रतिशत बढ़ा है। इसका कारण दोनों देशों के बीच 2022 में लागू किए गए मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) है। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल भारत से ऑस्ट्रेलिया को निर्यात पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में अप्रैल-फरवरी के दौरान 4.4 प्रतिशत बढ़ा है। इसका कारण दोनों देशों के बीच 2022 में लागू किए गए मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) है। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस समझौते पर दो अप्रैल, 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे।

मंत्रालय ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते ने मजबूत व्यापार के लिए रास्ते बनाए हैं, दोनों देशों में कंपनियों, उद्यमियों और रोजगार के लिए नए रास्ते की पेशकश की है।

समझौते के हस्ताक्षर और कार्यान्वयन के बाद, कुल द्विपक्षीय व्यापार 2023-24 में 24 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जिससे 2022-23 की तुलना में ऑस्ट्रेलिया में देश के निर्यात में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बयान के अनुसार, “यह सकारात्मक गति पिछले वित्त वर्ष में जारी रही। अप्रैल, 2024 से फरवरी, 2025 के दौरान ऑस्ट्रेलिया में भारत के निर्यात में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।”

मंत्रालय ने यह भी कहा कि समझौते से वस्त्र, औषधि, रसायन और कृषि जैसे क्षेत्रों में लाभ हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\