देश की खबरें | दुनिया के अनुसरण का एक मॉडल बन गई है भारत की अर्थव्यवस्था : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुमान को 0.2 प्रतिशत बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत किये जाने पर बुधवार को कहा कि यह इस बात पर मुहर है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है तथा यह दुनिया के लिए अनुसरण का एक मॉडल बन गई है।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुमान को 0.2 प्रतिशत बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत किये जाने पर बुधवार को कहा कि यह इस बात पर मुहर है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है तथा यह दुनिया के लिए अनुसरण का एक मॉडल बन गई है।

पार्टी प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र्र मोदी के लिए नेतृत्व जो कदम उठाए गए हैं उसका परिणाम है कि 10 वर्ष पहले पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाने वाली भारत की अर्थव्यवस्था आज इस स्थिति में पहुंची है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि "मोदीनॉमिक्स’’ पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है।

इस्लाम का कहना था , ‘‘दुनिया ने माना है कि भारत का मौजूदा नेतृत्व न केवल अर्थव्यवस्था को समझता है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया के लिए अनुसरण का एक मॉडल भी बना रहा है।"

उन्होंने कहा कि विश्व की अर्थव्यवस्था ऐतिहासिक रूप से 3.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी है लेकिन अब इसके 2.9-3 प्रतिशत तक नीचे जाने का अनुमान है जबकि भारत की विकास दर इससे कहीं ज्यादा है।

इस्लाम ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के पीछे 'आत्मनिर्भर भारत' जैसी पहल सहित नीति और संरचनात्मक सुधार रहे हैं।

उन्होंने दोपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों की बिक्री में वृद्धि का हवाला देते हुए कहा, जहां शहरी खपत मजबूत रही है, वहीं ग्रामीण खपत भी अब बढ़ रही है।

उनके मुताबिक, हवाई यातायात और बिजली की खपत जैसे कई अन्य क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन रहा है, कर संग्रह में भी जोरदार वृद्धि हुई है।

आईएमएफ ने भारत की वर्ष 2023-24 की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान मामूली रूप से 0.2 प्रतिशत बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है।

बहुपक्षीय निकाय ने हालांकि वैश्विक वृद्धि का अनुमान घटाकर तीन प्रतिशत कर दिया।

आईएमएफ ने जुलाई में कहा था कि 2023-24 के लिए भारत की वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत रह सकती है। यह आंकड़ा इस अवधि में भारतीय रिजर्व बैंक के 6.5 प्रतिशत के अनुमान से कम था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\