खेल की खबरें | सरफराज की शतकीय पारी से भारत की शानदार वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सरफराज खान के पहले नाबाद शतक और ऋषभ पंत की नाबाद 53 रन की तेज पारी से न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को शुरुआती सत्र में भारत ने अपनी मजबूत वापसी जारी रखते हुए तीन विकेट पर 344 रन बना लिये।

बेंगलुरु, 19 अक्टूबर सरफराज खान के पहले नाबाद शतक और ऋषभ पंत की नाबाद 53 रन की तेज पारी से न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को शुरुआती सत्र में भारत ने अपनी मजबूत वापसी जारी रखते हुए तीन विकेट पर 344 रन बना लिये।

सरफराज 154 गेंद में 16 चौके और तीन छक्के की मदद से 125 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। विकेटकीपिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण मैच के तीसरे दिन मैदान से बाहर रहे पंत ने वापसी करते हुए अब तक की 56 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए हैं।

इन दोनों ने दिन के पहले सत्र में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखते हुए चौथे विकेट के लिए अब तक 113 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 231 रन से करने वाली भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड से महज 12 रन पीछे है।

अपना पांचवां टेस्ट खेल रहे सरफराज ने दिन की शुरुआत 70 रन की। दिन के पहले घंटे में जब न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही थी तब उन्होंने लेट कट के शानदार इस्तेमाल से उनकी घार को कुंद किया। भारत ने इस दौरान शुरुआती एक घंटे में 63 रन जोडें।

सरफराज के शुरुआती 100 रन में से 40 थर्ड मैन और प्वाइंट के बीच से आये।

न्यूजीलैंड के कप्तान ने जब गेंद स्पिनरों को थमाई तब मुंबई के इस बल्लेबाज ने स्वीप शॉट का शानदार इस्तेमाल कर आसानी से रन बटोरे।

उन्होंने टिम साउथी गेंद पर बैकफुट पंच की मदद से कवर क्षेत्र में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और फिर मैदान में दौड़ते हुए टेस्ट करियर के पहले शतक का जश्न मनाया।

दूसरे छोर से शुरुआती ओवर में संयमित रहे पंत को विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने रन आउट का मौका गंवाकर आसान जीवन दान दिया।

उन्होंने साउथी गेंद को दर्शकों के पास भेजने के बाद एजाज पटेल के एक ही ओवर में ओवर में गेंदबाज के ऊपर से दो छक्के लगाकर अपनी फिटनेस की चिंताओं को दूर किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू