Odisha: ओडिशा में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम जुलाई 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा

ओडिशा सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य के राउरकेला जिले में निर्माणाधीन देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम अगले साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा.

सीएम नवीन पटनायक (Photo Credits- ANI)

राउरकेला (ओडिशा), 19 अगस्त : ओडिशा सरकार (Government of Odisha) ने बुधवार को कहा कि राज्य के राउरकेला जिले में निर्माणाधीन देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम अगले साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा. राउरकेला में 20,000 लोगों की क्षमता वाला बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के साथ, पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी करेगा.

भारतीय हॉकी टीमों के लिए ओडिशा सरकार के प्रायोजन को और 10 साल के लिए बढ़ाने की घोषणा के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्टेडियम के काम की प्रगति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को राउरकेला भेजा. यह भी पढ़ें : जिलों को निर्यात केन्द्र बनाने पर काम कर रहा है वाणिज्य मंत्रालयः अनुप्रिया पटेल

मुख्य सचिव एससी महापात्र ने कार्य की समीक्षा के बाद संवाददाताओं से कहा, बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य जून-जुलाई 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राउरकेला में बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम को जल्द ही चालू कर दिया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट