खेल की खबरें | महमूद के तीन विकेट से भारत की खराब शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भारत को पहले क्रिकेट टेस्ट में अच्छी शुरूआत नहीं करने दी और बृहस्पतिवार को लंच से पहले ही तीनों शीर्ष गेंदबाजों को पवेलियन भेज दिया जबकि स्कोर बोर्ड पर 88 रन ही टंगे हैं ।

चेन्नई, 19 सितंबर तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भारत को पहले क्रिकेट टेस्ट में अच्छी शुरूआत नहीं करने दी और बृहस्पतिवार को लंच से पहले ही तीनों शीर्ष गेंदबाजों को पवेलियन भेज दिया जबकि स्कोर बोर्ड पर 88 रन ही टंगे हैं ।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 37 और ऋषभ पंत 33 रन बनाकर खेल रहे हैं । दोनों चौथे विकेट के लिये 54 रन की साझेदारी कर चुके हैं ।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और पूरा फोकस एक्सप्रेस गेंदबाज नाहिद राणा पर था लेकिन भारतीय पारी को झटके महमूद ने दिये ।

रोहित शर्मा (छह) को एक के स्कोर पर डीआरएस से जीवनदान मिला था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके ।वह दूसरी स्लिप में नजमुल हसन शंटो को कैच देकर लौटे ।

शुभमन गिल (0) खाता भी नहीं खोल सके और आठ गेंद खेलने के बाद विकेटकीपर लिटन दास को कैच दे बैठे ।

विराट कोहली (छह) का मैदान में उतरने पर तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत हुआ लेकिन वह भी टिक नहीं सके । महमूद ने आफ स्टम्प से बाहर गेंद डाली जिस पर बल्ला अड़ाने का खामियाजा विराट ने भुगता और विकेट के पीछे लिटन ने कैच लपक लिया ।

भारत ने पहले तीन ओवर में ही एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर तीन विकेट 34 रन के भीतर गंवा दिये । इसके बाद जायसवाल और केएल राहुल से ऊपर भेजे गए पंत ने पारी को संभालने की कोशिश की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड