खेल की खबरें | भारत के आशु एशियाई कुश्ती में कांस्य पदक का प्लेआफ मुकाबला हारे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पहलवान आशु एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में बुधवार को 67 किलो ग्रीको रोमन वर्गमें ईरान के हुसैन नसरूल्लाह असदी कोलमाटी के हाथों कांस्य पदक का प्लेआफ मुकाबला हार गए ।
अलमाटी, 14 अप्रैल भारतीय पहलवान आशु एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में बुधवार को 67 किलो ग्रीको रोमन वर्गमें ईरान के हुसैन नसरूल्लाह असदी कोलमाटी के हाथों कांस्य पदक का प्लेआफ मुकाबला हार गए ।
ईरानी पहलवान ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 9 . 0 से जीत दर्ज की ।
पिछली बार आशु को कांस्य पदक मिला था और उसने इसी पहलवान को हराया था ।
भारत का कोई भी पहलवान कांस्य पदक प्लेआफ में जीत दर्ज नहीं कर सका । पहले दिन गुरप्रीत सिंह और संदीप कांस्य पदक का मुकाबला हार गए थे ।
गुरप्रीत को 77 किलो वर्ग में कांस्य पदक के प्लेआफ मुकाबले में किर्गीस्तान के काइरात्बेक तुगोलबाएव ने 5 . 0 से हराया । इससे पहले वह सेमीफाइनल में ईरान के पेजमान पोश्तम से हार गए थे ।
संदीप को 50 किलो वर्ग में किर्गीस्तान के एन अब्दुल्लाएव ने 11 . 5 से हराया । वह सेमीफाइनल में जापान के यू शिओतानी से हार गए थे ।
नीरज 63 वर्ग में क्वालीफिकेशन चरण से ही बाहर हो गए थे । सुनील कुमार 87 किलो वर्ग में क्वार्टर फाइनल में हार गए जबकि नवीन कुमार 130 किलो वर्ग में अंतिम आठ से बाहर हुए ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)