खेल की खबरें | भारत के एक विकेट पर 125 रन, दक्षिण अफ्रीका ए से 384 रन से पीछे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट (चार दिवसीय) क्रिकेट मैच के दूसरे दिन बुधवार को दक्षिण अफ्रीका ए के पहली पारी के विशाल स्कोर के बाद सतर्कता से शुरूआत कर स्टंप तक एक विकेट पर 125 रन बना लिये।

ब्लोमफोंटेन, 24 नवंबर भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट (चार दिवसीय) क्रिकेट मैच के दूसरे दिन बुधवार को दक्षिण अफ्रीका ए के पहली पारी के विशाल स्कोर के बाद सतर्कता से शुरूआत कर स्टंप तक एक विकेट पर 125 रन बना लिये।

दक्षिण अफ्रीका ए ने पहली पार सात विकेट पर 509 रन पर घोषित की।

स्टंप तक भारत ए टीम के कप्तान प्रियांक पंचाल 45 और अभिमन्यु ईश्वरन 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (45 गेंद में नौ चौके से 48 रन) बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन वह 14वें ओवर में आउट हो गये।

भारत ने बुधवार को 33 ओवर बल्लेबाजी की और चार दिवसीय मैच में टीम 384 रन से पीछे है।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ए के बल्लेबाजों ने भारत ए के गेंदबाजों पर दबदबा कायम रखा जिससे घरेलू टीम ने 45.3 ओवर में 166 रन जोड़ लिये और पहली पारी 135.3 ओवर में सात विकेट पर 509 रन बनाकर घोषित की।

टीम ने तीन विकेट पर 343 रन से खेलना शुरू किया, उसके कप्तान पीटर मलान रात के 157 रन के स्कोर में केवल छह रन जोड़ सके और नवदीप सैनी का शिकार हुए।

जेसन स्मिथ भी अपने 51 रन के स्कोर में एक रन ही जोड़ पाये और अर्जन नागवासवाला का शिकार हुए।

लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज सिनेथेम्बा केशिले (नाबाद 82 रन) और जार्ज लिंडे (51 रन) ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन जुटाये और छठें विकेट के लिये 27.2 ओवर में 102 रन जोड़ लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट