विदेश की खबरें | ‘सेल्फी’ को सुंदर बनाने के लिए ‘फिल्टर’ का अधिक इस्तेमाल करते हैं भारतीय : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गूगल द्वारा किए गए एक वैश्विक अध्ययन के अनुसार, अच्छी सेल्फी लेने के लिए अमेरिका और भारत में ‘फिल्टर’ (तस्वीर को सुंदर बनाने की तकनीक) का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है।

वाशिंगटन, 20 नवम्बर गूगल द्वारा किए गए एक वैश्विक अध्ययन के अनुसार, अच्छी सेल्फी लेने के लिए अमेरिका और भारत में ‘फिल्टर’ (तस्वीर को सुंदर बनाने की तकनीक) का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है।

अध्ययन में हिस्सा लेने वाले लोगों में जर्मनी के विपरीत, भारतीय लोगों ने बच्चों पर ‘फिल्टर’ के असर को लेकर अधिक चिंता व्यक्त नहीं की।

यह भी पढ़े | 2021 की गर्मियां लगभग सामान्य होंगी, हम दफ्तरों में वापस जा सकेंगे: बिल गेट्स.

अध्ययन के अनुसार ‘एंड्रॉयड’ यंत्र में ‘फ्रंट कैमरे’ (स्क्रीन के ऊपर लगे कैमरे) से 70 प्रतिशत से अधिक तस्वीरें ली जाती है। भारतीयों में सेल्फी लेने और उसे दूसरे लोगों से साझा करने का काफी चलन है और खुद को सुंदर दिखाने के लिए वे ‘फिल्टर’ को एक उपयोगी तरीका मानते हैं।

अध्ययन में कहा गया, ‘‘ भारतीय महिलाएं, खासकर अपनी तस्वीरों को सुंदर बनाने के लिए उत्साहित रहती हैं और इसके लिए वे कई ‘फिल्टर एप’ तथा ‘एडिटिंग टूल’ का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए ‘पिक्स आर्ट’ तथा ‘मेकअप प्लस’ का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अधिकतर युवा ‘स्नैपचैट’ का इस्तेमाल करती हैं।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने भूटान में रुपे कार्ड का किया शुभारंभ, कहा- विश्व के लिए बेहतरीन उदाहरण है भारत-भूटान का संबंध.

उसने कहा, ‘‘ सेल्फी लेना और साझा करना भारतीय महिलाओं के जीवन का इतना बड़ा हिस्सा है कि यह उनके व्यवहार और यहां तक कि घरेलू अर्थशास्त्र को भी प्रभावित करता है। कई महिलाओं ने कहा कि अगर उन्हें सेल्फी लेनी होती है तो वे इसके लिए पहने कपड़े दोबारा नहीं पहनती।’’

अध्ययन के अनुसार भारतीय पुरुष भी सेल्फी लेने और ‘फिल्टर’ का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं हैं, लेकिन वे खुद कैसे दिख रहे हैं, उससे अधिक तस्वीर के पीछे की कहानी पर अधिक ध्यान देते हैं।

भारतीय अभिभावकों ने वहीं बच्चों पर ‘फिल्टर’ के असर को लेकर अधिक चिंता व्यक्त नहीं की। वे बच्चों के ‘फिल्टर’ के इस्तेमाल को लेकर उनका रवैया बेहद सहज था और इसे वह एक मौज-मस्ती की गतिविधी के तरह देखते हैं।

अध्ययन में कहा गया कि भारतीय माता-पिता अपने बच्चों के मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग या गोपनीयता और स्मार्टफ़ोन की सुरक्षा के बारे में अधिक चिंतित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर