विदेश की खबरें | सिंगापुर में भारतीयों ने श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती मनाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त शिल्पक अम्बुले ने कहा कि श्री अरबिंदो का जीवन आज हर किसी के लिए प्रेरणा है।
सिंगापुर, 27 अगस्त सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त शिल्पक अम्बुले ने कहा कि श्री अरबिंदो का जीवन आज हर किसी के लिए प्रेरणा है।
अम्बुले सिंगापुर में स्वतंत्रता सेनानी और दार्शनिक श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती मनाने के लिए उनके अनुयायियों के साथ एक सेमिनार में शामिल हुए।
तीन घंटे के सेमिनार का विषय, "ह्यूमैनिटी यूनिटी एंड इंडिविजुअल ग्रोथ : अ जर्नी ऑफ डेस्टिनी इन द लाइट ऑफ श्री अरबिंदो" था, जिसमें विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और सिंगापुर इंडियन फाइन आर्ट्स सोसाइटी के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
श्री अरबिंदो के करीब 120 अनुयायी भी सेमिनार में शामिल हुए। इसका आयोजन सिंगापुर की 51 साल पुरानी श्री अरबिंदो सोसाइटी ने किया था।
अंबुले ने श्री अरबिंदो के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महान दार्शनिक, योगी और कवि किस तरह आज हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं।
श्री अरबिंदो वर्ष 1910 में पुडुचेरी चले गए थे और खुद को साधना के लिए समर्पित कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)