दिहाड़ी मजदूरों को खाना खिला रहे हैं भारतीय और आईएसएल फुटबालर सुभाशीष

देशभर में लाकडाउन के बीच सुभाषग्राम में हर सुबह स्थानीय रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों और छोटे-मोटे रेहड़ी-पटरी वालों की लंबी लाइन देखी जा सकती है जो अपने लिए राशन लेने आते हैं।

कोलकाता, 13 अप्रैल फुटबाल सीके विनीत अगर केरल में कोविड-19 हेल्पलाइन में मदद कर रहे हैं तो भारतीय टीम के उनके साथी सुभाशीष बोस दक्षिण 24 परगना जिले के अपने गृहनगर सुभाषग्राम में बेघरों और बेरोजगारों को खाना खिला रहे हैं।

देशभर में लाकडाउन के बीच सुभाषग्राम में हर सुबह स्थानीय रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों और छोटे-मोटे रेहड़ी-पटरी वालों की लंबी लाइन देखी जा सकती है जो अपने लिए राशन लेने आते हैं।

भारतीय टीम के सदस्य बोस दूसरी तरफ इन लोगों को खाने के पैकेट बांट रहे होते हैं जिसमें चावल, दाल, आलू, प्याज और अन्य जरूरी सामान होता है। वह इस तरह लोगों की मदद कर रहे हैं।

शुक्रवार से लोगों के बीच खाने का सामान बांट रहे बोस ने पीटीआई से कहा, ‘‘रिक्शा चलाने वाले कितनी बार मुझे स्थानीय मैचों के लिए मुफ्त में लेकर गए और वापस आए, शानदार प्रदर्शन के बाद स्थानीय दुकानदारों ने मुफ्त में मुझे खाने के पैकेट दिए... मुझे लगता है कि अब समय है कि मैं उन्हें कुछ वापस दूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उस समय काफी संतोष होता है जब मैं अपने इलाके में उन जाने पहचाने चेहरों को खाने का सामान देता हूं जिनके सामने मैं बड़ा हुआ।’’

कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए भारत में 24 मार्च ने लाकडाउन घोषित किया गया है और इसके बाद निचले तबके के लोगों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट