दुबई में भारतीय श्रमिक ने इमारत से छलांग लगाकर खुदकुशी की

गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार शुक्रवार को जबेल अली इलाके में अशोक पुरुषोत्तम ने अपने पैर की नसें काट लीं और एक भवन की तीसरे मंजिल से छलांग लगा दी।

दुबई, 18 अप्रैल संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में 47 वर्षीय भारतीय श्रमिक ने एक भवन की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार शुक्रवार को जबेल अली इलाके में अशोक पुरुषोत्तम ने अपने पैर की नसें काट लीं और एक भवन की तीसरे मंजिल से छलांग लगा दी।

खबर के अनुसार उसने राशिद अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह केरल के कोल्लम का रहने वाला था।

इस बीच, दुबई पुलिस ने इस खबर का खंडन किया है कि कोरोना वायरस के चलते पुरुषोत्तम ने खुदकुशी की।

पुलिस ने कहा कि पुरुषोत्तम ने निजी वजह से आत्महत्या की ।

जेबेल अली थाने के निदेशक ब्रिगेडियर अदेल अल सुवैदी ने गल्फ न्यूज से कहा, ‘‘उसकी (पुरुषोत्तम) आत्महत्या का कोविड-19 से कोई संबंध नहीं है। उसने निजी वजह से आत्महत्या की ।’’

भारतीय महावाणिज्य दूत विपुल ने पुरुषोत्तम की मौत की पुष्टि की और कहा, ‘‘... अप्राकृतिक परिस्थितियों में मौत होने की वजह से अधिकारी फॉरेंसिक परीक्षण करायेंगे तथा हमें और जानकारी देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट