खेल की खबरें | भारतीय महिला टीम का सफलता सूत्र, एक बार में एक मैच पर ध्यान केंद्रित करना: दीप्ति शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सीनियर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने कहा कि महिला टी20 एशिया कप में भारतीय टीम का सफलता का सूत्र एक बार में एक मैच पर ध्यान केंद्रित करना है, क्योंकि जब टीम पिछली बार यहां खेली थी तब से लेकर अब तक परिस्थितियों में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

दाम्बुला, 24 जुलाई सीनियर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने कहा कि महिला टी20 एशिया कप में भारतीय टीम का सफलता का सूत्र एक बार में एक मैच पर ध्यान केंद्रित करना है, क्योंकि जब टीम पिछली बार यहां खेली थी तब से लेकर अब तक परिस्थितियों में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

भारत ने ग्रुप ए के अंतिम मैच में मंगलवार को नेपाल को 82 रन से करारी शिकस्त दीजिए। इस मैच में शेफाली वर्मा ने 48 गेंद पर 81 रन की तूफानी पारी खेली थी जबकि दीप्ति ने 13 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 178 रन बनाए और इसके बाद नेपाल को निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 98 रन पर रोक दिया था।

दीप्ति ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हम पहले मैच से ही प्रत्येक मैच और प्रत्येक परिस्थिति को लेकर काफी आश्वस्त हैं। अब हमारी निगाह सेमीफाइनल पर है।’’

भारतीय टीम इससे पहले जून 2022 में यहां खेली थी और दीप्ति ने कहा कि तब से लेकर अब तक परिस्थितियों में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

उन्होंने कहा,‘‘कुछ भी नहीं बदला है। हमने इसे सरल बनाए रखा है और हमारा ध्यान केवल अगले मैच पर केंद्रित रहता है। मैं पिछली बार भी यहां खेली थी और तब से कोई बदलाव नहीं आया है। हमें खुद पर भरोसा है और परिस्थितियां पहले जैसी हैं।’’

इस ऑफ़ स्पिनर ने अभी तक तीन मैच में 8 विकेट लिए हैं और उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की स्थिति में गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहती हैं।

दीप्ति ने कहा,‘‘मैं किसी भी तरह की स्थिति में गेंदबाजी करने के लिए हमेशा तैयार रहती हूं। मुझे चुनौतियों का सामना करना पसंद है। मैं इनका पूरा लुत्फ उठाती हूं। गेंदबाजी इकाई के रूप में हमने अभी तक वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Bangladesh, 2nd Test Match Winner Prediction: क्या वापसी करते हुए सीरीज बराबर करेगी ऑस्ट्रेलिया या बांग्लादेश रचेगा नया इतिहास? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Bangladesh 2nd Test Match Key Players To Watch: मैके में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच होगी आर-पार की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

McDonald’s Colaba Licence Suspended: स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर मुंबई के मैकडॉनल्ड्स कोलाबा आउटलेट का लाइसेंस निलंबित, रेडियो क्लब और खार जिमखाना पर भी कार्रवाई

Australia vs Bangladesh 2nd Test Match Preview: मैके में कल खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स