खेल की खबरें | भारतीय महिला टीम मैत्री मुकाबले में बहरीन का सामना करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला टीम रविवार को यहां मैत्री मुकाबले में बहरीन का सामना करेगी। टीम इस दौरे पर पश्चिम एशियाई देश के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी।

मनामा, नौ अक्टूबर भारतीय महिला टीम रविवार को यहां मैत्री मुकाबले में बहरीन का सामना करेगी। टीम इस दौरे पर पश्चिम एशियाई देश के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी।

 एशियाई कप से पहले विदेश दौरे के अपने दूसरे चरण के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बहरीन पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी एक-दूसरे की भूमिकाओं के बारे में अपनी समझ को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

यूएई दौरे पर टीम संयुक्त अरब अमीरात पर 4-1 से जीत के बाद ट्यूनीशिया से 0-1 से हार गयी।

मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी का मानना है कि टीम जिस आपसी समझ के साथ खेल रही है, उससे अलग-अलग परिस्थितियों में खिलाड़ियों को अपनी भूमिका के बारे में बेहतर समझ मिल रही है।

डेनेरबी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ ये आपसी समझ लड़कियों के लिए व्यक्तिगत खेल और भूमिकाओं को समझने में बहुत मददगार रही है। इसने उन्हें यह भी दिखाया कि आक्रमण और रक्षात्मक दोनों तरह के खेल में एक साथ कैसे सहयोग करना है।’’

भारतीय टीम ने मौजूदा विदेश दौरे पर पहले मैच में जीत दर्ज की जबकि दूसरे में उसे हार का सामना करना पड़ा

कप्तान आशालता देवी का मानना है कि इन मैचों से एएफसी महिला एशियाई कप की तैयारी के दौरान टीम कहां खड़ी है, इसका आकलन करने में फायदा हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये मैत्री मैच हमारे लिए बहुत मददगार रहे है। हमने एक मैच जीता है, और दूसरा हार गये, लेकिन उनसे बहुत सीख मिली। तथ्य यह है कि हमें मजबूत अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ खेलने के लिए मिल रहा है, हमें यह पता चलेगा कि इस समय हमारी स्थिति क्या है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत