खेल की खबरें | भारतीय महिला टीम बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में मलेशिया से हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की प्रतिभाशाली युवा महिला टीम बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के पहले मैच में जुझारू प्रदर्शन के बावजूद मेजबान मलेशिया से हार गई।

शाह आलम (मलेशिया), 16 फरवरी भारत की प्रतिभाशाली युवा महिला टीम बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के पहले मैच में जुझारू प्रदर्शन के बावजूद मेजबान मलेशिया से हार गई।

अष्मिता चालिहा और तारा शाह ने जीत दर्ज की लेकिन दो अनुभवहीन युगल जोड़ियां प्रभावित नहीं कर सकीं जिससे नाकआउट चरण में प्रवेश की भारत की उम्मीदों को झटका लगा ।

फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़ ने ऐन मौके पर स्वास्थ्य कारणों से नाम वापिस ले लिया । ऐसे में इंडिया ओपन सेमीफाइनल तक पहुंची 56वीं रैंकिंग वाली आकृषि कश्यप ने शुरूआत की लेकिन 64वीं रैंकिंग वाली किसोना सेल्वाडुरे से 16 . 21, 21 . 18, 16 . 21 से हार गई।

खुशी गुप्ता और मेहरीन रिजा को वालेरी सियो और पीयरली टैन ने 21 . 1, 21 . 6 से हराया ।

असम की अष्मिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिति नुर्शुहैनी को 21 . 11, 21 . 19 से हराकर भारत को मैच में लौटाया ।

इसके बाद अरूल बाला राधाकृष्णन और नीला वल्लुवान को हालांकि अन्ना चिंग यिक चियोंग और तियो मेइ शिंग ने 21 . 10, 21 . 12 से हरा दिया ।

दो साल पहले हंगरी इंटरनेशनल जूनियर चैम्पियनशिप जीतने वाली तारा शाह ने माइशा मोहम्मद खैरुल को 21 . 16, 21 . 15 से हराया ।

अब शुक्रवार को भारतीय महिला टीम गत चैम्पियन जापान से खेलेगी ।

वहीं भारतीय पुरूष टीम को भी सोमवार को पहले मैच में कोरिया ने 5 . 0 से हराया था । अब भारत का सामना बृहस्पतिवार को हांगकांग से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट