देश की खबरें | विश्व कप के लिये रवाना होने से पहले भारतीय महिला टीम मुंबई में पृथकवास में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व कप में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड की यात्रा से पहले रविवार से एक हफ्ते के पृथकवास के लिये मुंबई में इकट्ठा होगी।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी विश्व कप में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड की यात्रा से पहले रविवार से एक हफ्ते के पृथकवास के लिये मुंबई में इकट्ठा होगी।

टीम आपसी तालमेल के लिये हाल में देहरादून में एकजुट हुई थी और युवा खिलाड़ियों को भी नेतृत्व कौशल विकसित करने का काम सौंपा गया था।

पंद्रह सदस्यीय टीम और तीन रिजर्व खिलाड़ियों को मुंबई आने के लिये कहा गया है जहां वे एक हफ्ते के लिये पृथकवास में रहेंगी। टीम के 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिये रवाना होने की उम्मीद है और खिलाड़ियों को पहुंचने के बाद एक और पृथकवास से गुजरना होगा।

भारतीय टीम मार्च-अप्रैल में वनडे विश्व कप से पहले 11 फरवरी से मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला और एकमात्र टी20 मैच खेलेगी।

टीम प्रबंधन रवानगी से पहले एक हफ्ते लंबा अभ्यास शिविर कराना चाहता था लेकिन देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसा नहीं हो सका।

भारत 2017 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था।

मिताली राज की अगुआई वाली विश्व कप टीम में से शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्ज और पूनम राउत के बाहर किये जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\