खेल की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम की निगाहें जर्मनी के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शुरूआती मुकाबले में मजबूत नीदरलैंड से हारने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार को तोक्यो ओलंपिक के पूल ए के दूसरे मैच में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम जर्मनी के खिलाफ वापसी की कोशिश करेगी।

तोक्यो, 25 जुलाई शुरूआती मुकाबले में मजबूत नीदरलैंड से हारने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार को तोक्यो ओलंपिक के पूल ए के दूसरे मैच में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम जर्मनी के खिलाफ वापसी की कोशिश करेगी।

दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने शनिवार को पहले दो क्वार्टर में दमदार खेल दिखाया लेकिन अंत में मैच 1-5 से गंवा बैठी। भारतीय टीम ने बीच बीच में अच्छा खेल दिखाया था लेकिन अब वह उस प्रदर्शन की भरपायी करके जर्मनी के खिलाफ पूरे मैच में निरंतरता हासिल करना चाहेगी।

पहले दो क्वार्टर तक यह करीबी मुकाबला रहा जिसमें भारतीय टीम का डिफेंस शानदार रहा जिसमें गोलकीपर सविता पूनिया ने नीदरलैंड के लगातार हमलों से बचाया था। नीदरलैंड ने अंतिम दो क्वार्टर में चार गोलकर आसान जीत हासिल की।

भारतीय टीम अपना लगातार दूसरा ओलंपिक खेल रही है। तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन और मौजूदा कांस्य पदक विजेता नीदरलैंड के खिलाफ कम से कम पहले हाफ के इस प्रदर्शन से टीम प्रेरणा ले सकती है।

लेकिन अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पूरे 60 मिनट तक लय बरकरार रखना ही मायने रखता है और भारतीय मुख्य कोच सोर्ड मारिन इस बात को बखूबी समझते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक साथ नीदरलैंड के खिलाफ मैच देखा और उन चीजों के बारे में बात की जिसमें हमें सुधार की जरूरत है और हम इस वक्त इसी पर ध्यान लगाये हैं। जर्मनी की टीम भी बहुत मजबूत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम पूरे मैच में निरंतर रहते हैं तो नतीजा बेहतर होगा। ’’

छह टीमें अपने ग्रुप में शीर्ष चार में रहना चाहेंगी ताकि वे प्रत्येक पूल से ‘क्रास-ओवर’ क्वार्टरफाइनल में जगह बना लें इसलिये लीग चरण के प्रत्येक मैच का नतीजा अहमियत रखेगा।

पूल ए में नीदरलैंड, मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन ब्रिटेन, यूरोपीय रजत पदकधारी जर्मनी, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ शामिल रानी रामपाल की टीम के लिये यह मुश्किल काम होगा।

यूरोपीय चैम्पियन होने के अलावा जर्मनी की टीम मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता भी है और उसने पूल ए के पहले मैच में ब्रिटेन को 2-1 से हराकर अच्छी शुरूआत भी की।

भारत को सफलता हासिल करने के लिये लगातार विपक्षी टीम के गोल पर हमले बोलने होंगे जो शुरूआती मैच के दूसरे हाफ में दिखायी नहीं दिये थे।

हालांकि भारतीय कप्तान रानी रामपाल इस मैच की सकारात्मक चीजें ही देखना चाहती हैं। उन्होंने मैच में एकमात्र गोल किया था, उन्होंने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से अपने पहले मैच से काफी सकारात्मक चीजें ले सकते हैं। हमने पहले हाफ में आक्रामक खेल दिखाया। हमने कई मौके बनाये और एक का फायदा भी उठाया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले मैच में अपनी गलतियां देखीं और हम उन्हें सुधारने की कोशिश करेंगे। हमें सकारात्मक रहना होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\