खेल की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम बेल्जियम से 0-2 से हारी, यूरोपीय चरण में लगातार छठी हार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को बेल्जियम से 0-2 से हार गई जो एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में उसकी लगातार छठी हार है।
एंटवर्प (बेल्जियम), 22 जून भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को बेल्जियम से 0-2 से हार गई जो एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में उसकी लगातार छठी हार है।
दो गोलरहित क्वार्टर के बाद बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर में लगातार दो गोल करके जीत सुनिश्चित की। बेल्जियम ने शनिवार को भी भारतीय टीम को 5-1 से हराया था।
एंब्रे बेलेनघी ने 40वें मिनट में बेल्जियम को बढ़त दिलाई जबकि लिएन हिलेवार्ट ने इसके तुरंत बाद एक और गोल दागकर बेल्जियम को 2-0 से आगे कर दिया।
भारत और बेल्जियम दोनों ने पहले हाफ में आक्रामक इरादे दिखाए। एक-दूसरे की रक्षापंक्ति को परखा। भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी।
बेल्जियम ने अधिक बार भारतीय सर्कल में प्रवेश किया लेकिन गोल शुरुआती दो क्वार्टर में गोल करने में सफलता नहीं मिली।
बेल्जियम के 2-0 की बढ़त बनाने के बाद भारत वापसी करने में विफल रहा।
इस हार के बाद भारत 14 मैच में 10 अंक के साथ तालिका में नौवें और अंतिम स्थान पर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)