खेल की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन से 2-3 से हारी, प्रो लीग सत्र का अंत आठ हार के साथ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को यहां एफआईएच प्रो लीग में कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से 2-3 से हार गई जिससे टीम की हार का सिलसिला आठ मैचों तक पहुंच गया।

लंदन, नौ जून भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को यहां एफआईएच प्रो लीग में कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से 2-3 से हार गई जिससे टीम की हार का सिलसिला आठ मैचों तक पहुंच गया।

इस तरह से भारत ने अपने प्रो लीग सत्र का अंत घरेलू टीम के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के साथ किया। मैच में अधिकतर समय तक अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भारत को अंतिम लम्हों में ग्रेस बाल्डसन (56वें और 58वें मिनट) के दो गोल के कारण हार का सामना करना पड़ा।

भारत के खिलाफ दो फैसले लिए गए जिसमें एक वीडियो रिव्यू भी शामिल है जिससे कोच हरेंद्र सिंह निराश हो गए।

स्कोर जब 2-2 से बराबर था और अंतिम हूटर बजने वाला था तब बाल्डसन ने शक्तिशाली ड्रैग फ्लिक पर विजयी गोल दागा जो निचले कोने पर लगा।

बाल्डसन ने तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक के मुकाबले में विजयी गोल करने के तीन साल बाद एक बार फिर भारतीयों का दिल तोड़ दिया।

बाल्डसन के गोलों ने भारत को हरेंद्र के मार्गदर्शन में अपना पहला मैच जीतने से भी रोका।

वाटसन चार्लोट ने तीसरे मिनट में गोल करके ब्रिटेन को बढ़त दिलाई जिसके बाद लालरेमसियामी ने 14वें मिनट में मैदानी गोल करके स्कोर 1-1 किया । नवनीत कौर ने 23वें मिनट में भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।

भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन हार के सिलसिले को खत्म करने के लिए यह काफी नहीं था। बाल्डसन ने अंतिम लम्हों में दो गोल दागकर मेजबान टीम की जीत सुनिश्चित की।

गोलकीपर सविता पूनिया ने कहा, ‘‘ये वो नतीजे नहीं हैं जो हम चाहते थे। हम आज के नतीजे से निराश हैं। हमने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की, हमें अंत में धैर्य रखने की जरूरत थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम यहां आए थे तो हमें आक्रामक हॉकी खेलनी थी। बेल्जियम में चार मैचों में हम रक्षात्मक थे। हमने लंदन में भी ऐसा किया लेकिन निश्चित रूप से हमारे डिफेंस को बेहतर बनाने की जरूरत है। यह भारतीय हॉकी के लिए बहुत मायने रखता है कि हम प्रो लीग में अपनी जगह बनाए रखें क्योंकि अन्यथा हमें पर्याप्त मैच नहीं मिलेंगे। प्रदर्शन से निराशा के बावजूद खुशी है कि हम प्रो लीग में बने हुए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू