खेल की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका को 6-3 से हराकर हॉकी फाइव्स विश्व कप के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला टीम ने यहां दक्षिण अफ्रीका पर 6-3 की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए एफआईएच हॉकी फाइव्स महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया।

मस्कट, 27 जनवरी भारतीय महिला टीम ने यहां दक्षिण अफ्रीका पर 6-3 की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए एफआईएच हॉकी फाइव्स महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में रविवार को भारत का सामना नीदरलैंड से होगा।

अक्षता अबासो ढेकाले (सातवें मिनट), मारियाना कुजूर (11वें), मुमताज खान (21वें), रुतुजा दादासो पिसल (23वें), ज्योति छत्री (25वें) और अजीमा कुजूर (26वें) ने शुक्रवार रात हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के लिए गोल दागे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए टेशॉन डी ला रे (पांचवें), कप्तान टोनी मार्क्स (आठवें) और डिर्की चेम्बरलेन (29वें) ने गोल किये।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले हाफ में काफी डिफेंसिव शुरूआत की लेकिन गोल करने का पहला मौका भी उसे ही मिला। लेकिन भारतीय गोलकीपर रजनी इतिमारपू काफी सतर्क थी।

लेकिन दक्षिण अफ्रीका की डी ला रे के करीबी रिवर्स शार्ट से टीम ने शुरूआत में बढ़त बना ली। लेकिन यह ज्यादा देर नहीं रह सकी और अक्षता दक्षिण अफ्रीका की गोलकीपर ग्रेस कोचराने को छकाते हुए ताकतवर शॉट से भारत को 1-1 की बराबरी पर कर दिया।

कप्तान टोनी ने गोल कर दक्षिण अफ्रीका को फिर बढ़त दिला दी लेकिन मारियाना के गोल से भारत फिर बराबरी पर था।

दूसरे हाफ में दक्षिण अफ्रीका ने तेज शुरूआत की जिससे भारतीय गोलकीपर फिर से काफी सतर्क हो गयीं।

मुमताज के गोल से भारत ने पहली बार मैच में बढ़त बनायी। फिर रूतुजा ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गोल किया।

दक्षिण अफ्रीका की कोशिशें जारी रहीं लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

खेल खत्म होने में पांच मिनट बचे थे कि ज्योति ने दक्षिण अफ्रीकी गोलकीपर को कोई मौका नहीं देते हुए गोल कर दिया। अजीमा ने गोल कर स्कोर 6-2 किया।

हूटर से एक मिनट पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए चेम्बरलेन ने सांत्वना गोल दागा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\